बिसवां: धरौली प्राथमिक विद्यालय में पौधारोपण कर बच्चों के साथ ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने लिया पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प
Biswan, Sitapur | Jul 20, 2024 प्राथमिक विद्यालय धरौली में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने व उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। प्राथमिक विद्यालय धरौली के प्रधानाचार्य राम किशोर, ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप कुमार, ग्राम प्रधान सोना देवी, पंचायत सहायक गीता देवी आदि ने पर्यावरण को संरक्षित व सुरक्षित करने के लिए धरा को हरा-भरा रखने के लिए पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प लिया।