पूरनपुर: सकरिया में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक कार की भिड़ंत में किशोर की मौत, 23 लोग घायल
पीलीभीत। खुटार नेशनल हाईवे पर सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि करीब 2:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार नेपाल से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही एक बस, जिसमें लगभग 40 से 45 सवारियां थीं, गजरौला थाना क्षेत्र के सकरिया गांव के पास पहुंची ही थी कि अचानक सामने आए गौवंश पशु को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई। ट्रक से टकरा गई।