गुरुआ: हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने पर गुरुआ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Gurua, Gaya | Apr 9, 2026 गया। जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में एक व्यक्ति हथियार के साथ प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहा था, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उसकी पहचान और सत्यापन किया। जांच के क्रम में उक्त व्यक्ति की पहचान राशिद अली, पिता स्वर्गीय अकबर अली, निवासी सल