शिवपुरी नगर: शिवपुरी में बदला मौसम: धूल भरी आंधी के साथ बौछारें, गर्मी से मिली राहत
शिवपुरी जिले में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस के बीच आज शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे शहर के आसमान पर काले बादलों ने डेरा डाल दिया और तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी के कुछ देर बाद ही हल्की बूंदों की फुहारों ने शहर को भिगो दिया, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत मिली।