पूरनपुर: शादी के बाद कार की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देकर विवाहिता की निर्वस्त्र कर पिटाई, पूरनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती का विवाह पूरनपुर नगर के एक मोहल्ले के युवक संग 21 सितंबर 2017 को हुआ था। शादी में परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया। इसके बावजूद पति के अलावा ससुराल के अन्य लोग अतिरिक्त दहेज में कार लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर उसको शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।