पूरनपुर: हरसिंहपुर गांव में पेट्रोल डालकर युवक को किया आग के हवाले,आग में झुलसे युवक को अस्पताल में कराया भर्ती मचा हड़कंप
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी मंजीत सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह ने बताया कि गांव निवासी रंजीत सिंह पुत्र वीर सिंह ने प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना के तहत ट्रैक्टर निकलवाने के नाम पर सात लाख रुपए लिए थे। आरोप है कि उक्त व्यक्ति जब से फरार चल रहा था रविवार को रुपए मांगने पर युवक को आग लगा दी यह देख लोगों में हड़कंप मच गया।