पिपरा: सड़क दुर्घटना में पीपरा बाजार के युवक की हुई मौत, अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खुला
Pipra, Palamu | Feb 22, 2025 पीपरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद कई घंटो तक हुआ हंगामा, आक्रोशितों ने बाजार बंद करा तथा सड़क जाम कर 20 लाख रूपए मुआवजा की मांग की गयी।पत्थर माइंस के हाइवा चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया। ओभरलोडिंग वाहन नहीं चलाने का मांग किया गया। शनिवार सुबह से ही आंदोलन चलने के बाद शाम 5 बजे जाम समाप्त किया गया।