मेरठ: मेरठ में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
Meerut, Meerut | May 2, 2026 मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित हापुड़ रोड पर एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल का स्टाफ मौके से चला गया, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर हालात संभाले।