लोहरदगा: लोहरदगा में शिव शिष्य हरिन्द्रानंद फाउंडेशन ने शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया
शिव गुरु महोत्सव का आयोजन स्थानीय समाहरणालय मैदान लोहरदगा में रविवार शाम लगभग 4:00 बजे शिव शिष्य हरिन्द्रानंद फाउंडेशन, लोहरदगा के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता दीदी बरखा आनंद जी ने आओ, चलें शिव की ओर, शिव गुरु परक जिज्ञासाएं एवं समाधान विषयक पर लोगों को प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिव जगतगुरु हैं।