लोहरदगा: स्टेशन टोली में सर्पदंश से मजदूर गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती
सदर थाना क्षेत्र के स्टेशन टोली में सर्पदंश से एक ग्रामीण गंभीर हो गया है जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार शाम 6:30 बजे जानकारी अनुसार पुटूस की झाड़ी में छुप कर बैठे सांप ने मजदूर को काट लिया। बताते चले कि हिंडालको बॉक्साइट अनलोडिंग स्टेशन टोली में काफी झाड़ी हो गया है जहां आये दिन सर्पदंश की घटना होती रहती है।