सागर नगर: आवास भत्ता योजना के नए नियम से छात्र परेशान, कलेक्टर कार्यालय में किया आवेदन
आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के छात्रों ने आवास भत्ता योजना के नए नियमों के कारण फॉर्म निरस्त होने की समस्या को लेकर बुधवार दोपहर 3 बजे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का आरोप है कि किरायानामा और ई-स्टांप की समान तारीख का नियम देर से लागू हुआ, जिससे उनके आवेदन मान्य नहीं हो रहे।छात्रों ने समय पर जानकारी न मिलने और परिणाम में देरी को भी समस्या बताया।