शिकोहाबाद: मक्खनपुर के युवक की मुंबई में संदिग्ध मौत, शव पोस्टमार्टम के बाद घर आने पर परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जताया हत्या का शक
जानकारी के अनुसार, मक्खनपुर निवासी राहुल पुत्र मूलचंद मुंबई में बतौर चिकित्सक कार्यरत था। तीन दिन पूर्व उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद जब डेड बॉडी शुक्रवार देर शाम सात बजे करीबन मक्खनपुर लाई गई तो अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का आरोप है कि राहुल की पत्नी और ससुराल वालों ने मिलकर उसे मार दिया है।