शिकोहाबाद: थाना जसराना के कस्बा पाढ़म में गाली देने से मना करने पर पिटाई का आरोप, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
थाना जसराना के कस्बा पाढ़म निवासी राजकुमार अपनी पुत्री को दवा दिलवाकर वापिस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें आरोप है पाढ़म निवासी चार युवक मिल गए। आरोप है कि चारों युवक राजकुमार को गालियां देने लगे। पीडित ने गालियां देने का विरोध किया तो आरोपी उग्र हो गए। आरोपियों ने पीडित को पीटना शुरु कर दिया। मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया।