शिकोहाबाद: शिकोहाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी घायल हुआ पैर में गोली लगने से
शिकोहाबाद पुलिस ने छेड़छाड़ और धमकी के मामले में वांछित जीशान अली को बुधवार देर रात साढ़े ग्यारह बजे क़रीबन मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिखतौली नहर पुल के पास संदिग्ध स्थिति में पाया गया। रोकने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, लेकिन जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया।