वारिसनगर: वारिसनगर में युवक के पास से पुलिस ने देसी कट्टा व गोली किया बरामद,युवक को पूछताछ के लिए ले गई थाना।
वारिसनगर। प्रखंड मुख्यालय से कुछ दूरी स्थित पेट्रोल पंप के समीप से रविवार की सुबह पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा व एक गोली के साथ हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है। युवक की पहचान माधोपुर गांव निवासी राकेश कुमार के रूप में की गई है। थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया की ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की एक युवक हाथ में हथियार लहराते हुए जा रहा है।