राजस्थान के सीकर जिले में प्रियंका कंवर हत्याकांड को लेकर चल रहा धरना समाप्त हो गया है।यहां 6 महीने की गर्भवती महिला प्रियंका कंवर की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। 28 जुलाई को धोद क्षेत्र के सरवड़ी गांव में घर में सो रही प्रियंका पर उसके पड़ोसी सुरेश ने चाकू से जानलेवा हमला किया था। इसके बाद गंभीर रूप से घायल प्रियंका ने इलाज के दौरान जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घटना के बाद पुलिस जांच में पता चला कि महिला की हत्या उसके पड़़ोसी सुरेश ने ही है। इसके बाद
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी सुरेश ने पूछताछ में जो हत्या की वजह बताई, उसने सभी को सन्न कर दिया। जानकारी के अनुसार मामूली से विवाद में भी युवक ने गर्भवती महिला की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले आरोपी सुरेश का प्रियंका से गाली-गलौज और झगड़ा हुआ था। प्रियंका ने यह बात अपने पति को बताई। प्रियंका का पति और आरोपी सुरेश का बड़ा भाई महाराष्ट्र में एक साथ फर्न
Korba, Korba | Aug 2, 2026