बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। वोटों की गिनती को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। मतगणना की समाप्ति तक कई मुख्य मार्गों पर सामान्य और व्यावसायिक वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पूर्व विधायक नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने और इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी की नजरें नतीजों पर टिकी हैं।
3 अगस्त को बोरिंग रोड चौराहे से एएन कॉलेज की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा मोहनी मोड़ से सहदेव महतो मार्ग और पानी टंकी मोड़ से एएन कॉलेज की ओर सामान्य वाहन नहीं चल सकेंगे। राजापुर पुल से हड़ताली मोड़ तक व्यावसायिक वाहनों का परि
Korba, Korba | Aug 2, 2026