BREAKING NEWS | दिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी बहुमंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका! रोहिणी सेक्टर-16 इलाके से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बहुमंजिला इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई. इस हादसे में मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की गंभीर आशंका है. घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं. युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. #Delhi #Rohini #BuildingCollapse #NDRF