लखीसराय: करंट लगने से मां-बेटी जख्मी, सदर अस्पताल में इलाज जारी
नया बाजार स्थित हनुमान नगर मोहल्ले में करंट लगने से मां और बेटी जख्मी हो गईं। दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए बुधवार की पूर्वाह्न 11:50 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा इलाज किया जा रहा है। घायलों की पहचान नया बाजार हनुमान नगर निवासी संजय महतो की पत्नी नीतू देवी पुत्री जानवी कुमारी के रूप में की गई।