मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में बिजली का करंट लगने से युवक झुलसा सीएचसी राजगढ़ में इलाज जारी
बताते चले कि भवानीपुर गांव निवासी 42 वर्षीय महेश अपने घर में पंखा चलाने के लिए बोर्ड में पलक लगा रहा था। इसी दौरान बिजली करंट का झटका लगने से जमीन पर गिर गया और अचेत हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस 108 चालक देवी लाल यादव तथा एमटी विशाल पटेल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में लाया गया जहां युवक का इलाज चल रहा है।