प्रतापगढ़: धमोतर थाना और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में 55 कार्टन अवैध शराब जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
प्रतापगढ़। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमोतर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 55 कार्टन देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा और वृत्ताधिकारी छोटीसा