भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी), खैरागढ़ द्वारा ए-हेल्प (पशुधन स्वास्थ्य एवं विस्तार सेवाओं के लिए मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि) योजना अंतर्गत आयोजित 15 दिवसीय आवासीय पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पशुपालन, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, टीकाकरण, पशुधन संवर्धन तथा ग्रामीण स्तर पर पशुपालकों को तकनीकी सहायता प्रदान करने संबंधी व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी दी गई।
#kcgdistrict
#kcgdistt #kcgcollector