डौण्डीलोहारा: जिले की वॉलीबॉल टीम का हुआ चयन, अब संभागीय प्रतियोगिता में जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व
विकासखंड मुख्यालय स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत वॉलीबॉल चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के पांचों विकासखंडों से आए खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।