कासगंज: अपरा एकादशी पर सोरोंजी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा
सोरोंजी में अपरा एकादशी पर देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर भगवान वराह का पूजन किया और पंचकोशी परिक्रमा के दौरान चक्रतीर्थ, सूर्यकुण्ड, भद्रकाली मंदिर समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा।