चंदौली: जिले में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया, ताजियों को कर्बला में किया गया दफन
चंदौली जिले में मोहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस निकाला गया। इस दौरान पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ताजिया जुलूस शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा। जहां पर ताजिया को दफन किया गया। मोहर्रम की इस पवित्र पर्व अवसर पर बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। रविवार शाम एसपी ने बताया कि जिले में मोहर्रम पर्व सकुशल संपन्न हो गया है।