रायगढ़: रायगढ़ जिले में खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन की पैनी नजर, अब तक 89 दुकानों की जांच, 56 को भेजा गया नोटिस
आपको बता दे कि रायगढ़ जिला प्रशासन खरीफ सीजन को देखते हुए खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी और ओवररेटिंग रोकने के लिए सख्त और मुस्तैद कदम उठा रहा है। कलेक्टर के कड़े निर्देश पर कृषि विभाग की टीमों द्वारा लगातार औचक निरीक्षण और छापेमारी की जा रही है।