जलालाबाद: गांव दियुरा के ग्रामीण विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे, नहीं हो रही सुनवाई
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव दियुरा निवासी सुरेश ने उप जिलाधिकारी जलालाबाद को प्रार्थना पत्र देकर बताया किसी एक्सीडेंट से उसका दाहिना पैर बेकार हो गया था और काट दिया गया है.अब बह विकलांग की श्रेणी में आता है।विकलांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए कई बार-बार जनपद में अधिकारियों से मिला पर उसे कोई राहत नहीं मिली. हर कर्मचारी टालमटोल कर देता है.