महिला थाना सवाई माधोपुर ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी के सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पिन्टू योगी पुत्र कन्हैयालाल नाथ उम्र 18 साल निवासी गोज्यारी पुलिस थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी सुमेर सिंह ने बताया कि 23 अगस्त को पीड़िता ने महिला थाना सवाई माधोपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।