जांजगीर: राष्ट्रप्रेम के जज्बे के साथ निकली तिरंगा यात्रा, खिलाड़ियों ने दिया एकता और अखंडता का संदेश
आज रविवार की सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार जांजगीर-चांपा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया और स्वयं शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।