बिछिया: उत्कृष्ट कार्य पर चौकी अंजनियां के एएसआई राजेश सराठे सम्मानित; 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान में निभाई अहम भूमिका!
अंजनियां पुलिस चौकी में पदस्थ एएसआई राजेश सराठे को पुलिस के 'सेफ क्लिक 2.0' साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया है। शुक्रवार 10 जुलाई सुबह 10 बजे एएसआई राजेश सराठे ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी गई हैं। यहां ये अभियान शैक्षणिक संस्थानों में जारी है l