गंगरार: गंगरार में विद्यालय में पक्षियों के लिए बांधे गए परिंडे
गंगरार क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कांसेड़ी में गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे बांधने की पहल की गई। विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने परिसर में विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाकर उनमें पानी भरने की व्यवस्था की। इस दौरान प्रधानाचार्य चांद मल खटीक ने विद्यार्थियों को पक्षियों एवं जीव-जंतुओं के सुरक्षित का संदेश दिया है।