नैनपुर: थाना नैनपुर के सामने पुलिस की वाहन चेकिंग, हेलमेट और दस्तावेजों की हुई जांच
नगर में यातायात व्यवस्था को चारु बनाने और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार शाम 5:30 बजे पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। जिन वाहन चालकों के पास दस्तावेज एवं हेलमेट नहीं पाए गए उन वाहन चालकों के चालान काटे गए।