नवाबगंज: बनवा में कथित झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की मौत का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस कर रही जांच
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बनवा गांव में बुधवार सुबह 9 बजे एक झोलाछाप चिकित्सक के इलाज के दौरान 50 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ग्लूकोज चढ़ाने और इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद आरोपी डॉक्टर क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया। कबीरपुर गांव निवासी रामानंद पुत्र रामचंद्र को पेट दर्द और उल्टी क