बक्सर: महदह के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में भूकंप के प्रति जागरूकता अभियान, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर
Buxar, Buxar | Jan 17, 2025 महदह स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन देकर भूकंप के प्रति छात्रों को जागरूक किया गया। इसकी कार्यक्रम की समन्वयक प्रो. आकृति ने शाम 4:30 बजे दी। बता दें कि बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से "भूकंप जागरूकता सप्ताह"मनाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य छात्रों को भूकंप से बचाव और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है।