बक्सर: ठंड के कारण मशाल प्रतियोगिता की तारीख बदली, 22 जनवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Buxar, Buxar | Jan 17, 2025 शिक्षा विभाग बक्सर और राज्य सरकार के अनवरत प्रयास से जिला के वर्ग पांच से वर्ग 12 के विद्यार्थियों के बीच महत्वाकांक्षी मशाल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, प्रतियोगिता के अंतर्गत फिलहाल पंजीकरण का कार्य विद्यालय स्तर पर ऑनलाइन मोड में जारी है। सरकारी विद्यालयों की विद्यार्थियों के बीच से प्रतिभा खोज के अंतर्गत यह प्रतियोगिता हो रही है।