हुज़ूर: ग्वालियर चंबल में आज हेवी रेन भिंड में रेड अलर्ट जारी
Huzur, Bhopal | Jul 9, 2026 मध्य प्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। पूरे प्रदेश में सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। बुधवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। इस वजह से हालात भी बिगड़ गए। कई रास्ते बंद हुए हैं और जनजीवन खासा प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार को भिंड में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।