नवाबगंज: बड़ागांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 104 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया
बाराबंकी के बड़ागांव ग्राम पंचायत स्थित पंचायत सभागार में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार करीब 11 बजे किया गया। डिवाइन धनवन्तरी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, प्यारेपुर सरैया के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में कुल 104 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ उठाया।