वारिसनगर: नागरबस्ती में दो बाइक की टक्कर में दो लोग हुए घायल,निजी क्लीनिक में उपचार जारी।
घटना मथुरापुर थाना क्षेत्र के नागरबस्ती - बेगमपुर सीमा के पास की है।जहां दो बाईकों की टक्कर में दो बाईक सवार घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर निवासी स्व शिवकांत चौधरी का पुत्र दिलीप नारायण चौधरी एवं मथुरापुर थाना क्षेत्र के नगर निगम रामनगर (सारी) वार्ड 14 निवासी गजेंद्र महतो के पुत्र वीरेंद्र कुमार महतो के रूप में की गई गई है।