वारिसनगर: वारिसनगर थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन, चार मामले का हुआ निष्पादन।
वारिसनगर थाना परिसर में भूमि से संबंधित मामलों के निपटारा को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नये अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित ने की।पूछे जाने पर सीओ धर्मेंद्र पंडित ने बताया कि पुराना और नया मामले को लेकर कुल 11 फरियादी जनता दरबार में पहुंचे हुए थे। जिसमें से आज चार फरियादियों के मामले का निष्पादन किया गया।