वारिसनगर: पूर्णाही गांव में दो दिनों से लापता युवक का कोई सुराग नहीं,घर के लोग हुए बेचैन।खोजबीन में जुटी पुलिस।।
पूर्णाही वार्ड संख्या 06 निवासी डॉक्टर नंद किशोर सिंह का पुत्र संजीव कुमार संजय ने वारिसनगर थाना में एक आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है। कि मेरा पुत्र आदित्य कुमार उर्फ ऋषभ कुमार गत 15 मार्च 2024 को करीब तीन बजे घर से यह कहकर गया की साईकिल ठीक कराने जा रहा हूं। देर संध्या तक मेरा लड़का घर वापस नही आया तो घर के लोगो में बेचैनी बढ़ गई।