बहरोड़: मांढण में दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक लगाकर युवक को रोका, भागकर बचाई जान; 48 घंटे बाद भी आरोपी फरार
Behror, Alwar | Apr 21, 2026 बहरोड़ के मांढण थाना क्षेत्र में एक युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना रविवार की बताई जा रही है, लेकिन मंगलवार को दोपहर बारह बजे 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। मामले की जांच एएसआई विनोद कुमार को सौंपी गई है।