सासनी: घर पर काम करते समय एक महिला के पैर पर जहरीले कीड़े ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया उपचार
Sasni, Hathras | Jul 31, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसे में घर पर काम करते समय एक महिला सीमा के पैर पर किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जहरीले कीड़े के काटने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में महिला को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया।