मिर्ज़ापुर: पक्के पोखरा में हत्या की घटना का आंखों देखा हाल बताती मृतक की भतीजी, कहा- हत्यारे ने पहले मारा फिर तलवार घुसाई
शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्के पोखरा मोहल्ले में हत्या की घटना की मृतक के भतीजी अर्चना ने आंखों देखा हाल बताया कहा कि हत्यारे रमेश ने पहले चाचा पंचदेव को कमरे में ले जाकर मारा। इसके बाद बाहर निकाल कर गले में तलवार भोंक दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। इसके पहले भी लगभग एक वर्ष पूर्व अर्चना की माता-पिता को भी मार कर घायल कर दिया था।