महोबा: भटीपुरा में स्मार्ट मीटर से परेशान उपभोक्ता ने विभाग से मीटर हटवाने और बिल संशोधन की डीएम से लगाई गुहार
Mahoba, Mahoba | Jul 5, 2025 महोबा के भटीपुरा निवासी जितेंद्र कुमार साहू ने तहसील दिवस में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। बुधवार समय 1 बजे उसने बताया कि उनके पुराने मीटर को बिना सूचना के प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों ने बदलकर स्मार्ट मीटर लगा दिया और बिल भी अधिक आ रहा है। उन्होंने मांग की है कि पुराने मीटर को पुनः स्थापित किया जाए और बिजली बिल की जांच कर संशोधन किया जाए।