सवायजपुर: ककरा गांव में अज्ञात कारणों से खेत में लगी आग, तीन बीघा गेहूं की फसल जली
हरपालपुर थाना क्षेत्र के ककरा गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई, जिससे तीन बीघा गेहूं की फसल जलने की बात पता चली है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो चुकी थी। अग्नि पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।