सुनेल: उन्हेल में प्रशासन ने चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया
Sunel, Jhalawar | Oct 16, 2025 सुनेल क्षेत्र के ग्राम पंचायत उन्हेल में प्रशासन द्वारा गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। लोगों द्वारा उन्हेल के पास 234 बीघा भूमि व कादर नगर गांव के पास 199 बीघा चारागाह भूमि पर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण कर रखा था जिस पर लोगों द्वारा खेत बनाकर खेती की जा रही थी।उक्त भूमि पर प्रशासन द्वारा सावल मशीन से खाई खुदवा कर अतिक्रमण हटाया गया।