विदिशा नगर: रविवार दोपहर मानोरा मेले मे मोबाइल चोरी करते युवक पकडाया,लोगो ने जमकर पीटा,किया पुलिस के हवाले,मेले मे हुई कई चोरियां
रविवार को मानोरा मेले में लगभग 2 से 3 लाख लोग पहुंचे थे। ऐसे में भीड़ का फायदा उठाकर अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति चोरी करने में जुटे रहे। दोपहर में मानोरा से विदिशा वापस आते समय एक युवक मोबाइल चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं बताया गया कि कई चोरियों की शिकायत मेले में मिली है।