अजीतमल: अजीतमल कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त को आदमपुर के पास से एक तमंचा, 2 कारतूस व 7 चोरी के मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार
एसपी औरैया एवं अपर पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में एवं सीओ अजीतमल जनपद औरैया के कुशल पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा गश्त/ चेकिंग के दौरान अभियुक्त मानसिंह यादव उर्फ राजा को आदमपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।