चूरू: चूरू रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया पोक्सो का फरार आरोपी, सीकर पुलिस ने रखा था ₹5000 का ईनाम
Churu, Churu | Sep 21, 2025 चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार को चूरू रेलवे स्टेशन से पोक्सो के फरार आरोपी को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान हरियाणा के हिसार निवासी 19 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है। सीकर पुलिस ने इस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।