चूरू: चूरू और रतननगर के 16 केंद्रों पर हुई चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा, 8659 अभ्यर्थी रहे उपस्थित
Churu, Churu | Sep 20, 2025 जिले के चूरू और रतननगर में शनिवार को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। कुल 16 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों का उत्साह देखने को मिला। एडीएम अर्पिता सोनी ने शाम 7 बजे करीब बताया कि शनिवार को परीक्षा में 10,176 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 8,659 ने भाग लिया।